• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact us
harsamachar
ADVERTISEMENT
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
harsamachar
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड उत्तरकाशी

श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के कपाट।

Robin Verma by Robin Verma
10/05/2024
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड
0
श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के कपाट।
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी( रोबिन वर्मा ) अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इस अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु दिव्य धार्मिक परंपराओं की भव्यता के साथ ही गंगा व यमुना के उद्गम क्षेत्रों की सांस्कृतिक समृद्धि के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने कपाटोद्घाटन के अवसर पर गंगा-यमुना में स्नान-पूजन करने के बाद मंदिर और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। यात्राकाल के शुभारंभ पर तीर्थ धामों का अभिषेक करने तथा तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई और लोक कल्याण की मंगलकामना करने के साथ ही यात्रा के सुखद और सुरक्षित संपन्न होने की कामना की गई। यमुनोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के लिए प्रातः 6 बजकर 29 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। खरसाली में ग्रामीणों एवं लोेक देवाताओं की डोलियों ने यमुना जी की डोली को भावुक कर देने वाले माहौल के बीच विदा किया। डोली यात्रा में जिला कमांडेंट होमगार्ड रूद्रप्रयाग सुनील डंगवाल के नेतृत्व में शामिल 15 महिलाएं 8 पुरूष जवानों का बैगपाईपर बैंड भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा। यमुनोत्री धाम में रोहिणी नक्षत्र की बेला पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट पर मंदिर केे कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। यमुनोत्री में कपाट खुलने के मौके पर छः हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ ही एसपी विजिलेंस डॉ. मुरुगेशन, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला, सीओ सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल समेत तीर्थ पुराहित और अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

इधर भैरोघाटी से चलकर गंगा जी की डोली हजारों श्रद्धालुओं के जलसे के साथ गंगोत्री धाम पहॅुची तो भागीरथी के उद्गम क्षेत्र में आस्था का समुद्र उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे के उद्घोष और पूजा-अभिषेक के साथ गंगोत्री धाम में अभिजीत मूहूर्त पर अपराह्न 12.25 बजे कपाटोद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सेना की जेकेलाई रेजीमेंट के बैंड की स्वरलहरियों ने कपाटोद्घाटन के महोत्सव की भव्यता को नया आयाम दिया। रेजीमेंट के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। गंगोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित तीर्थ पुरोहित और लगभग आठ हजार श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Previous Post

बेमौसमी सब्जी उत्पादन से आत्मनिर्भर बनें काश्तकार : केवीके

Next Post

सिमरन ने सक्षम सीएलएफ के माध्यम से शुरू किया ढाबे का संचालन, अच्छी आमदनी के साथ बना रोजगार का साधन।

Robin Verma

Robin Verma

Next Post
सिमरन ने सक्षम सीएलएफ के माध्यम से शुरू किया ढाबे का संचालन, अच्छी आमदनी के साथ बना रोजगार का साधन।

सिमरन ने सक्षम सीएलएफ के माध्यम से शुरू किया ढाबे का संचालन, अच्छी आमदनी के साथ बना रोजगार का साधन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपादक- रोबिन वर्मा

पता- ग्राम लोदन पोस्ट ऑफिस ओड़गाँव तहसील बड़कोट जनपद उत्तरकाशी, पिन-249171

फ़ोन- 9458332488

ईमेल- kumarrobin214@gmail.com

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • टिहरी
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • रुद्रप्रयाग
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

वन विभाग उत्तराखंड आपकी सेवा में, वन सम्बंधि शिकायत और सुझाव के लिए काल करे 1926 पर।

वन विभाग उत्तराखंड आपकी सेवा में, वन सम्बंधि शिकायत और सुझाव के लिए काल करे 1926 पर।

29/03/2025
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमुनोत्री धाम यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमुनोत्री धाम यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण।

28/03/2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact us

© 2022 HarSamachar

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2022 HarSamachar